फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सावन मास का आगाज... रोज बदलेगा बाबा भोलेनाथ का दिव्य शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। इस अवसर पर सेक्टर-30 स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में पूरे सावन माह भगवान शिव का प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूप में विशेष शृंगार किया जाएगा। मंदिर में बाबा भोलेनाथ का शृंगार ड्राईफ्रूट, फूल, फल, सब्जियां, टॉफी, बिस्किट, नोटों समेत विभिन्न आकर्षक थीम पर किया जाएगा। सावन के पहले दिन भगवान शिव का शृंगार ड्राईफ्रूट और फूलों से होगा, जबकि एक दिन श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि सावन माह में प्रतिदिन नई थीम के अनुसार भगवान शिव का शृंगार किया जाएगा। शृंगार के बाद प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7 बजे तक मेडिटेशन (मानसिक पूजा) का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान शिव का ध्यान और आराधना करेंगे। इसके बाद महाआरती होगी और फिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष शृंगार दर्शन शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूरे सावन माह महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दिव्य शृंगार और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें