फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-35 में गोली चलाने वाला चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35बी में बीते 11 अगस्त की रात को घर की खिड़की पर गोली चला दहशत फैलाने वाले 27 वर्ष के युवक मुकेश को सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात को लगभग 10.25 बजे एक मकान में यह घटना घटी थी। उसके खिलाफ 12 अगस्त को सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामले में किसी की जान को खतरे में डालने वाला कृत्य करने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल मोहम्मद तसावर मामले मेें शिकायतकर्ता था। उसकी तैनाती सेक्टर- 36 थाने में थी और बीट ड्यूटी पर था। आरोप के मुताबिक आरोपी मुकेश गालियां देता हुआ और जोर से चिल्लाता हुआ एक घर से बाहर निकला और खिड़की की ओर गोली चलाकर लोगों को आतंकित करता हुआ मौके से भाग गया। इसी मकान से बाहर आए युवक ने अपना नाम चंद्रेश बताते हुए कहा कि उसका भाई मुकेश खिड़की पर गोली चला फरार हुआ है। उसने परिवार और आसपास के लोगों को डराने की नीयत से फायरिंग की है। इसी मामले में उसे पकड़ा गया है। आरोपी ने इससे पहले बीते वर्ष अक्तूबर में रात के समय सेक्टर- 22 के नुक्कड़ ढाबे के कारिदों पर भी तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वहीं, ढाबे समेत बाहर खड़ी एक हरियाणा नंबर की कार तो भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसे सिर्फ पास में शराब पीने से मना किया गया था। वहीं उस पर वर्ष 2015 में एक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में मामले में उसे राहत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें