फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 10 के नोट फेंककर बुजुर्ग महिला को दिया चकमा, शातिर पर्स लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 में कार के पास 10 रुपये के चार नोट फेंक बुजुर्ग महिला को चकमा देते हुए शातिर सोने के गहने, आई फोन और नकदी चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनीमाजरा स्थित राजीव विहार निवासी शरणजीत कौर (57) ने बताया कि वह बेटे, भाई और भाभी के साथ सेक्टर 11 की मार्केट में आई थी। उसके भाई रतन सिंह और भाभी कैमिस्ट शॉप पर दवाई लेने के लिए चले गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनके बेटे को बुलाने का इशारा किया। बेटा गाड़ी से उतरकर सड़क की दूसरी तरफ कैमिस्ट शॉप पर मिलने के लिए चला गया। उस समय शरणजीत कौर कार में अकेली बैठी थी। तभी एक व्यक्ति आया और उनकी कार को नोक किया। उसने कहा आपके पैसे नीचे गिरे हुए हैं। उसने कार से नीचे उतरकर देखा तो नीचे साइड में 10 के चार नोट पड़े हुए थे। वह नोट उठाकर गाड़ी में बैठ गई। जैसे ही उनका बेटा, भाई और भाभी आए तो शरणजीत ने उन्हें पूछा कि क्या 10 के नोट उनके गिरे हुए थे। उन्होंने मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने देखा तो कार में रखा हुआ थैला गायब था। थैले में शरणजीत की भाभी का पर्स था। पर्स में सोने के टॉप्स, चेन, आईफोन, बीपी मशीन और चार हजार रुपये थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश मे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बता दें कि यह गैंग काफी समय से शहर में एक्टिव है, जिसे पकड़ने में पुलिस नाकामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें