फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में पढ़ने वाले विदेशी विद्यार्थियों की संख्या हुई 24, पिछले वर्ष थी सिर्फ दो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले साल के मुकाबले इस बार विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ी है। सत्र 2023-24 में जहां सिर्फ दो विदेशी छात्रों ने दाखिला लिया। वहीं, इस बार संख्या बढ़कर 24 हो गई है। पिछले साल कुल 50 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जिसमें दो विदेशी छात्र और बाकी एनआरआई शामिल थे। सत्र 2024-25 में अब तक 83 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें 24 विदेशी और 59 एनआरआई हैं। पिछले साल के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या बढ़ी है लेकिन इसके साथ विदेशी छात्रों की स्वीकृत सीटों में भी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से विदेशी छात्रों का अतिरिक्त कोटा पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। एनआरआई छात्रों के लिए कक्षा में अतिरिक्त 10 प्रतिशत सीटें हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए स्वीकृत सीटों के मुकाबले अभी भी कम आवेदन हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले स्थिति बेहतर है। डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रो. केवल कृष्ण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को रिझाने के लिए उनके द्वारा कई प्रयास किए गए हैं, जिसमें फीस कम करना, प्रवेश परीक्षा को हटाना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगले साल वह इससे अधिक विदेशी छात्रों की उम्मीद कर सकते हैं। इस बार आईसीसीआर के जरिए 14 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


यूआईएलएस और यूआईईटी में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय दाखिले : यूआईएलएस में 18 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जिसमें से पांच विदेशी हैं। यूआईईटी में भी 18 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने दाखिला लिया है, जिसमें से चार विदेशी और बाकी एनआरआई छात्र हैं। विदेशी छात्रों में से एक इटली और तीन नेपाल से हैं। यूआईपीएस में मास्टर में एक विदेशी और चार एनआरआई छात्र हैं। साइकोलॉजी विभाग में इंडोनेशिया से एक छात्र ने दाखिला लिया है। सेंटर फॉर नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी में जिंबाब्वे से दो छात्रों ने दाखिला लिया है। यूआईएएमएस में मलावी से एक और नेपाल से तीन छात्र हैं। इसके अलावा ईवनिंग स्ट्डीज, न्यूक्लियर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, गणित आदि में भी छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें