फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: एयरपोर्ट रोड से तोलेमाजरा तक बनेगी नई सड़क

Sat, 15 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड से तोलेमाजरा तक बनेगी नई सड़क - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मोहाली व आसपास में बस रहे नए सेक्टरों व कई गांवों के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गमाडा ने एक नई सड़क बनाने का फैसला किया है। यह सड़क 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड से गांव तोलेमाजरा तक बनाई जाएगी। इसे सेक्टर सड़क का नाम दिया गया है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को विधानसभा चुनावों से पहले हर हाल में पूरा करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नई सड़क बनाने के लिए पांच गांवों की 72 एकड़ जमीन एक्वायर की जाएगी। इसमें गांव बल्लोमाजरा, बरियाली, चप्पड़चिड़ी कलां व चप्पड़चिड़ी खुर्द व गांव तोलेमाजरा शामिल हैं। प्रोजेक्ट के पहले चरण में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना की एक विशेष टीम ने गमाडा के नक्शे के मुताबिक जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। ऐतिहासिक नगर चप्पड़चिड़ी खुर्द के गुरुद्वारा साहिब में जमीन मालिकों के फार्म भरवा रही सर्वे टीम ने बताया कि 200 फुट चौड़ी नई सड़क एयरपोर्ट रोड बलौंगी से बरियाली की सीमा से लेकर तोलेमाजरा रेलवे क्रॉसिंग तक करीब छह किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी।

गमाडा की रेवेन्यू ब्रांच द्वारा सर्वे टीम को प्रभावित गांवों की जमीन की निशानदेही करके सड़क का कच्चा नक्शा तैयार करके दिया गया है। जमीन मालिकों ने फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्वायर की जाने वाली जमीन का मुआवजा गमाडा की तरफ से तय किया जाना था। हालांकि जमीन के सर्वे को लेकर कई तरह की खामियां भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें