फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पुलिस कमिश्नर ने अफसरों का बढ़ाया हौसला

Sat, 11 Jan 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-पंचकूला के नए पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल ने शुक्रवार को पंचकूला पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इसमें डीसीपी अश्विन शेणवी सहित सभी एसीपी, थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर मौजूद रहे। कमिश्नर ने पहले तो सभी के साथ परिचय किया, उसके बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं और शिद्दत से काम करें।

पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र की गतिविधयों के बारे में भी जाना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए कहा।

इसके अलावा ट्रैफिक संचालन दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई और सड़क से अवैध कब्जे हटाने पर जोर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें