फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए नगर निगम लगाएगा विशेष सुविधा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रेहड़ी फड़ी वालों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा। इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन होगा। ये शिविर शहर के अलग-अलग सेक्टरों और इलाकों में लगेंगे। इसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को उनके क्षेत्र में ही सहायता, मार्गदर्शन और सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

हर शिविर में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इनमें पब्लिक हेल्थ, रोड और इलेक्ट्रिकल विंग के कार्यकारी अभियंता, प्रवर्तन शाखा के प्रतिनिधि, एमओएच विंग के सेनेटरी इंस्पेक्टर और वेंडर सेल के अधिकारी शामिल होंगे। ये अधिकारी मौके पर ही वेंडरों की समस्याएं सुनेंगे और जरूरी सहायता उपलब्ध कराएंगे। अभी कुछ दिन पहले नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर शहर के कई वेंडिंग जोन में जाकर जायजा लिया था। वहां पर कई परेशानियों से वेंडर जूझ रहे थे। इन शिविरों में वेंडर जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन


ये है शिविरों का कार्यक्रम...

5 मई – सेक्टर 15 सुबह 11 बजे, धनास दोपहर 12:30 बजे

7 मई – सेक्टर 22 सुबह 11 बजे, सेक्टर 23 दोपहर 12:30 बजे

12 मई – सेक्टर 19 सुबह 11 बजे, सेक्टर 44 दोपहर 12:30 बजे

14 मई – सेक्टर 46 सुबह 11 बजे, सेक्टर 38 दोपहर 12:30 बजे

19 मई – सेक्टर 39 सुबह 11 बजे, सेक्टर 40 दोपहर 12:30 बजे

21 मई – सेक्टर 23 सुबह 11 बजे, सेक्टर 32 दोपहर 12:30 बजे

26 मई – सेक्टर 42 सुबह 11 बजे, सेक्टर 41 दोपहर 12:30 बजे

28 मई – सेक्टर 28 सुबह 11 बजे, सेक्टर 48 दोपहर 12:30 बजे

2 जून – मलोया सुबह 11 बजे, आईटी पार्क दोपहर 12:30 बजे

4 जून – मनीमाजरा सुबह 11 बजे, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मनीमाजरा दोपहर 12:30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें