फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम ने सेक्टर 15 और 22 मार्केट में अतिक्रमण पर चलाया सख्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर 15 और सेक्टर 22 में कुल 42 लोगों के खिलाफ चालान किए गए।
विज्ञापन

यह कार्रवाई बाजारों में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर की गई। अमर उजाला ने पहले भी “सिस्टम बेबस बाजारों में अतिक्रमण” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया।
नगर निगम की टीम ने यह अभियान सुबह और शाम दोनों समय चलाया। दुकानों के बाहर रखे गए सामान, ठेले और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। पिछले एक महीने से शहर के विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि लगातार कार्रवाई के कारण अब शहर के किसी भी बाजार में एक फीट भी अतिक्रमण नहीं बचा है, जिससे बाजारों में आवाजाही आसान हुई और आम लोगों को राहत मिली। नगर निगम ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें