चंडीगढ़। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सोमवार को सेक्टर 26 के ट्रांसपोर्ट एरिया का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तय समय पर पूरे हों और गुणवत्ता में किसी तरह की कमी न रहे। उन्होंने सड़क, बुनियादी ढांचे और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर- 26 ट्रांसपोर्ट एरिया अहम व्यावसायिक केंद्र है। यहां सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने ट्रांसपोर्टर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने सड़क व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं।