चंडीगढ़। द मुलिगन्स टीम ने पंजाब एसेस की टीम को रोमांचक फाइनल में हराकर चंडीगढ़ गोल्फ लीग का खिताब जीत लिया। दोनों टीमों ने अपने 7 गेम्स को 3.5-3.5 के स्कोर पर बराबरी पर खत्म किया। रही। इसके बाद द मुलिगन्स ने 3 होल के गेम्स को जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। तीसरे स्थान के लिए कैप्टन्स-18 की टीम ने सुल्तान्स ऑफ स्विंग को 5-2 से हराया।
इससे पहले शनिवार को सुबह फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। पंजाब एसेस ने शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन वे इसे बड़ी बढ़त और जीत में नहीं बदल सके। मुलिगन्स ने मजबूती पकड़ी और उनकी ओर से राव बीरेंद्र सिद्धू और मिवान सिंह ने अपने एकल गेम जीते। राव बीरेंद्र ने 6-4 से जीत हासिल की जबकि मिवान सिंह ने 2-1 से मुकाबला जीता।
अमरिंदर सिंह और जसकीरत कौर मथारू ने 4-3 की जीत के साथ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। इसके बाद सुल्तान सिंह मथारू और कर्नल हरजीत सिंह ने मैच को बराबरी पर लाने के लिए समान स्कोरलाइन के साथ पीछा किया। गौहर प्रूथी और सुरिंदर जीत सिंह ने पंजाब एसेस के टीएस ग्रेवाल और अक्षय वर्मा के खिलाफ अपना खेल बराबर कर दिया। इसके बाद द मुलिगन्स टीम को 3 होल गेम में जीत मिली।