फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। श्री कृष्णा होम्स रेजिडेंट्स सोसाइटी ढकोली में शनिवार रात मां भगवती का नौवां जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। आयोजन में उत्तराखंड सनातन धर्म कीर्तन मंडली ने अपने मां की भजनों से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि श्रद्धालु देर रात तक जगदंबे जय जगदंबे, मेरे अंगेना आयो मां और जोत जगी मां के द्वारे जैसे भजनों पर झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर 14 के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने ज्योति प्रचंड कर किया। इस दौरान चारों ओर जय माता दी के जयकारे गूंज उठे। आयोजन उत्तराखंड सनातन धर्म कीर्तन मंडली और पार्षद हरजीत सिंह मिंटा के सहयोग से किया गया।
श्री कृष्णा होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से सभी श्रद्धालुओं को मां के जागरण में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने का निमंत्रण दिया गया था। श्री कृष्णा होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान चौतर सिंह रावत ने बताया कि यह आयोजन न केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक है बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें