चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने वीरवार को स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याएं सुनीं। इसमें वे वेंडर शामिल थे, जिनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। मेयर के साथ पार्षद सौरभ जोशी और योगेश ढींगरा भी मौजूद रहे। इस दौरान वेंडरों को अपना पक्ष रखने और आवश्यक शुल्क का भुगतान न करने के कारणों को रखने का अवसर दिया गया। मेयर ने वेंडिंग लाइसेंस की निरंतरता के लिए वेंडिंग नियमों का पालन करने और नियमित शुल्क भुगतान करने पर जोर दिया। मेयर ने कहा कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सुनवाई के नतीजों के आधार और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम ने वेंडरों से आग्रह किया कि वे लाइसेंस रद्द होने से बचने के लिए अपना बकाया समय पर चुकाएं।