फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ दुकानदारों के धरने को मेयर ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज–11 में एंटी-इनक्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में दुकानदारों के धरने को नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने खुला समर्थन दिया है। मेयर ने कहा कि गरीब और मेहनत-मजदूरी से रोजी-रोटी चलाने वाले लोगों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फेज–11 उनके लिए परिवार जैसा है। वे दुकानदारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मेयर ने कहा कि शहर की सुंदरता के नाम पर की जा रही कार्रवाई से उन परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है, जिनका पूरा गुजारा इन दुकानों पर निर्भर है।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि मामला अदालत तक जाता है तो वकील की फीस सहित हर जरूरी आर्थिक सहायता वे स्वयं देंगे। इसके अलावा धरने के दौरान टेंट, भोजन या अन्य किसी भी जरूरत के लिए निजी स्तर पर सहयोग किया जाएगा। मेयर ने बताया कि लोकल बॉडीज विभाग के नए सचिव मनजीत सिंह बराड़ जल्द कार्यभार संभालेंगे। उनके साथ बैठक कर दुकानदारों की समस्याओं को रखा जाएगा और स्थायी व न्यायसंगत समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। मेयर की मौजूदगी से धरनास्थल पर दुकानदारों में नया हौसला देखने को मिला और सभी ने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

बयानबाजी करने की बजाय धरने पर आकर बैठे विधायक
विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह समाना ने यह कहे जाने पर कि विधायक ने केवल रेहड़ी-फड़ी को शहर की सुंदरता के नाम पर हटाने की बात की थी, पर मेयर ने कड़ा जवाब दिया है। मेयर ने कहा कि यदि यह कार्रवाई विधायक के निर्देश पर नहीं हो रही है, तो विधायक को स्वयं धरनास्थल पर आकर दुकानदारों के साथ बैठना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बयानबाजी से ज्यादा जरूरी है कि जनप्रतिनिधि मौके पर आकर प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनें और उनके साथ खड़े नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें