फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरमिलाप नगर रेलवे अंडरपास का नक्शा किया जा रहा रिवाइज, इस साल शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रेलवे फाटक हटाओ अंडर पास बनाओ संघर्ष कमेटी आरयूबी 123 का शिष्टमंडल ने मंगलवार को डीआरएम अंबाला मंडल विनोद भाटिया और सीनियर डिवीजनल इंजीनियर साहिल हंस से मुलाकात की। इन लोगों ने अंडरपास आरयूबी 123 के संबंध में एक विनती पत्र कागजों की कापी के साथ संलग्न कर अधिकारियों को सौंपा। टीम के गुरबिंदर सिंह संधू ने बताया कि इस मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि हरमिलाप नगर अंडरपास के नक्शे में एक तकनीकी तब्दीली की वजह से नक्शा रिवाइज किया जा रहा है। इसका काम युद्धस्तर पर जारी है। रिवाइज नक्शा आने के बाद असली इस्टीमेट तैयार होगा। पहले वाला बजट पुराना हो चुका है। सभी चीजोें के दाम रिवाइज हो चुके हैं। इस काम में लगभग डेढ़ से दो महीने का समय लगा सकता है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के हिस्से का पैसा रेलवे विभाग रिवाइज बजट की मंजूरी के बाद लेगा। इसमें अंडरपास और दोनों तरफ के रास्तों के लिए टेंडर यदि चंडीगढ़ प्रशासन मंजूर करेगा तो इसका काम शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि इस साल अंडरपास का काम शुरू करने की पूरी योजना है। गुरविंदर संधू ने बताया कि इस मीटिंग में अफवाहों से बचने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अंडरपास से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें