फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिल्मी स्टाइल में ऑटो चालकों के मोबाइल झपटने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नशे की बेड़ियों में जकड़े कुछ युवाओं ने नशा खरीदने के लिए झपटमारी को सहारा बना लिया है। शनिवार को ऑटो चालकों से फिल्मी स्टाइल में मोबाइल झपटने वाले एक युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी की पहचान रजत निवासी अंबाला के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीरकपुर के पटियाला चौक के नजदीक एक गिरोह सक्रिय है जो ज्यादातर ऑटो चालकों को निशाना बना रहा है। फिल्मी स्टाइल में ऑटो से मोबाइल उड़ाए जा रहे हैं। ऑटो जैसे ही भीड़ में फंसता है या जिस ऑटो चालक ने अपना मोबाइल ऑटो के डैशबोर्ड पर रखा होता है। उसे निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल चालक बाईं तरफ से आकर पता पूछने के बहाने उन्हें बातों में लगाता है और गिरोह का दूसरा साथी दाईं ओर से मोबाइल उठाकर फरार हो जाता है। शनिवार करीब ढाई बजे जब पटियाला लाइट प्वाइंट के नजदीक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तो पीछे से आ रहे ऑटो चालक दीपक ने उसके आगे जा रहे ऑटो से मोबाइल उठा रहे एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह में छीन चुके हैं पांच मोबाइल
दीपक ने बताया कि दो दिन पहले उसका मोबाइल भी ऐसे ही किसी ने उठा लिया था। एक सप्ताह की बात करें तो ऑटो चालकों के ही पांच मोबाइल चोरी हो चुके हैं। पकड़े चोर से जब वहां इकट्ठे हुए लोगों ने पूछताछ की तो झपटमार ने बताया कि वह अंबाला से ही नशा लेता है और नशे की पूर्ति के लिए ही ऐसा करता है। इसके बाद ऑटो चालकों ने इकट्ठे होकर पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें