फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच घंटे झमाझम बारिश, छह डिग्री लुढ़का पारा, उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। पूरे दिन मौसम में ठंडक रही। सुबह पौने सात से दोपहर करीब 12 बजे तक हुई बारिश से शहर में पारा छह डिग्री तक लुढ़क गया। पहले दिन में करीब 35 डिग्री पारा हुआ करता था लेकिन बारिश के बाद अब न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री पारा दर्ज किया गया। करीब पांच घंटे में 21 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन राहत भरे गुजरेंगे। सोमवार को बारिश होगी। इसके बाद अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और फिर पांचवें दिन धूप खिलेगी।
विज्ञापन


बलटाना में घर पर गिरा पेड़
जीरकपुर में बारिश के कारण बलटाना स्थित सैनी विहार में एक घर पर पेड़ गिर गया। पेड़ बड़ा होने के कारण फार्म हाउस की दीवार भी उसका वजन सह नहीं पाई। पेड़ दीवार तोड़ता हुआ तारों पर जा गिरा, जिसके आगे किसी का मकान था। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

कई इलाकों में बिजली रही गुल
बारिश के बंद होते ही करीब चार बजे बिजली गुल हो गई। शहर के फेज-3बी1, 3बी2, 3ए और फेज-4 में बिजली गुल रही। हालांकि गर्मी कम होने से उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हुई। रविवार के चलते कामकाजी महिलाओं की कपड़े धोने, परिवार के साथ फिल्म देखने आदि की योजना थी लेकिन बिजली न होने की वजह से घर में ही वक्त बिताना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें