मनीमाजरा। थाना पुलिस ने गाड़ियां चोरी कर बेचने वाले शातिर आरोपी सहित एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के बलाचौर के रहने वाले 33 साल के रिंकू और मोरिंडा के रहने वाले 28 साल के कबाड़ी जस्सी के रूप में हुई है। रिंकू की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी जस्सी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत ने जस्सी का दो दिन का रिमांड लिया है।
पुलिस ने जस्सी से गाड़ियों के कुछ स्पेयर पार्ट बरामद किए हैं, जो चोरी की गाड़ी से निकाल कर अलग-अलग करके बेचता है। पुलिस ने 4 जनवरी को गोविंदपुरा इलाके से एक पिकअप गाड़ी चोरी होने का मामला दर्ज कर रिंकू को दबोचा था। पिकअप चोरी के बाद पुलिस ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। रिंकू ने पुलिस को बताया कि पिकअप गाड़ी चोरी कर उसने मोरिंडा में कबाड़ी के पास काट कर बेची थी। जब पुलिस आरोपी कबाड़ी तक पहुंची तो पुलिस को मामले में पुख्ता सबूत मिले। पुलिस ने कब्जे से चोरी किए गए गाड़ी के स्पेयर पार्ट और चार टायर बरामद किए।
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना