फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एयरपोर्ट का सफर हुआ छोटा, खुला 125 करोड़ का लिंक रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। गमाडा ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिंक रोड को यातायात के लिए खोल दिया है। यह सड़क सेक्टर-65/66 स्थित बावा व्हाइट हाउस से गांव कंबाला होते हुए हवाई अड्डे तक जाती है। इससे मोहाली और चंडीगढ़ के लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने में राहत मिली है। यात्रा दूरी भी करीब दो से ढाई किलोमीटर तक कम हो गई है।



इस 164 फुट चौड़ी आधुनिक सड़क के निर्माण पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि यह सड़क एयरपोर्ट तक तेज और सुगम कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। हालांकि, सड़क खुलने के बावजूद परियोजना का काफी हिस्सा अभी अधूरा है। वर्तमान स्थिति में सड़क पर कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते जगह-जगह रूट डायवर्जन किए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन




अधूरे निर्माण से चुनौतियां

सड़क की सर्विस लेनों का निर्माण अभी अधूरा है। कई हिस्सों में सर्विस रोड पर अभी भी काम चल रहा है। गांव कंबाला और रुड़का के निकट चोअ पर बन रहे पुल का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। फिलहाल पुल का केवल एक हिस्सा ही यातायात के लिए खोला गया है। दूसरे हिस्से पर निर्माण कार्य जारी है, जिससे वाहनों की आवाजाही सीमित है। रात के समय इस लिंक रोड पर यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।



सुरक्षा संबंधी चिंताएं

सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें अभी तक नहीं लगाई गई हैं। कई हिस्सों में अंधेरा रहता है। चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा बैरिकेड्स भी पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के लिए यह स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। यात्रियों और वाहन चालकों का मानना है कि सड़क को पूरी तरह तैयार किए बिना यातायात के लिए खोलना जोखिम भरा है। मोहाली के 27 वर्षीय आकाश दुबे ने कहा कि अभी निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मोहाली के 29 वर्षीय रोहित सिंह ने सड़क पर गड्ढों का जिक्र किया।
विज्ञापन




शेष कार्य और विभाग का लक्ष्य

गमाडा के एसई अमित गर्ग ने बताया कि सड़क और पुल निर्माण से संबंधित शेष कार्य को अगले 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई थी। विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे करने के लिए प्रयासरत है। पुल का शेष हिस्सा, सर्विस लेन और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद सड़क को पूरी तरह दोतरफा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। तब यह लिंक रोड यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें