फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूर्व मंत्री अरोड़ा के आवास पर आयकर विभाग की रेड दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित योधामल रोड वाले आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई कार्रवाई रात भर चली। कुछ अधिकारी देर रात निकल गए थे, लेकिन सुबह लौटकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच फिर से शुरू कर दी।
विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों ने नाम नहीं बताया, लेकिन जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई चंडीगढ़–मोहाली क्षेत्र की एक प्रसिद्ध टाउनशिप से जुड़ी निर्माण कंपनी से संबंधित है। आयकर विभाग ने कंपनी के कार्यालयों और मालिकों के घरों में भी जांच की।
छापेमारी में फरीदाबाद, चंडीगढ़ और मोहाली के अधिकारी शामिल हैं। साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञ डिजिटल और दस्तावेजी रिकॉर्ड की जाँच कर रहे हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक कार्रवाई लगभग 36 घंटे से लगातार जारी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें