फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पतंग लूटने के चक्कर में रेलवे ट्रैक आया किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। गत दिवस नंगल के एमपी कोठी क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर शिवा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मृत हो गया। पुलिस के अनुसार बालक पतंग लूटने के चक्कर में ट्रैक के बीचों-बीच पहुंच गया और आ रही ट्रेन को नहीं देख सका। आरपीएफ पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की। प्रवासी परिवार का यह किशोर अपने घर के निकट खेलते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने लोगों से रेलवे ट्रैक पर सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें