फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीसी रेट रिवाइज करने की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवा को भी भूख हड़ताल जारी रही। यह भूख हड़ताल सेक्टर 32 के वाटर वर्क्स में जारी है। को-आर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन जीएमसी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह, इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के उप प्रधान सुखविंदर सिंह और हरिंदर सिंह, सीवरेज इंप्लाइज यूनियन से ब्रिज पॉल, मलेरिया यूनियन के प्रधान मनप्रीत सिंह तथा द वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन के मेंबर दलजीत सिंह भूख हड़ताल पर बैठे।
को-आर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि अप्रैल से बढ़नेवाला डीसी रेट अभी तक नहीं बढ़ाया गया। इससे कर्मचारियों में बहुत रोष है। उन्होंने कहा कि को-ऑर्डिनेशन कमेटी लंबे समय से डीसी रेट में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग के साथ संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें