फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सदन की बैठक 29 को, एक बार फिर पुराने एजेंडे छाए रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की 29 जुलाई को होने जा रही बैठक में एक बार फिर पुराने एजेंडे छाए रहेंगे।
विज्ञापन

इसमें सामुदायिक केंद्र के रेट और उसे लेकर नीति बनाने के लिए वहां जिम और फिटनेस सेंटर का संचालन निजी हाथों में देने का एजेंडा रखा जाएगा। इस दौरान विपक्ष शहर में बुनियादी सुविधाओं के सवाल पर मेयर और अधिकारियों को घेरने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम चंडीगढ़ के सामुदायिक केंद्रों में बने जिम और फिटनेस सेंटर अब निजी एजेंसियों के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) तैयार किया है ताकि इच्छुक फर्मों या एजेंसियों को चयनित किया जा सके। शहर के कुल 29 सामुदायिक केंद्रों में पहले से जिम या फिटनेस सेंटर मौजूद हैं। अब इनके संचालन और रख-रखाव के लिए निजी कंपनियों को सौंपा जाएगा। चयनित एजेंसी को हर जिम के लिए तय मासिक लाइसेंस शुल्क निगम को तिमाही आधार पर जमा कराना होगा। प्रस्तावित अनुबंध की अवधि तीन साल की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर एक साल और बढ़ाया जा सकेगा। हर साल लाइसेंस फीस में 5% की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम की इमारतों पर रेंट-ए-रूफ मॉडल के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए ड्राफ्ट एमओयू व प्रोजेक्ट डिटेल्स साझा की जाएंगी। इसके अलावा सेक्टर-16 स्थित रोज क्लब के संचालन और रख-रखाव के लिए एजेंसी चयन का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें