फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीजन का सबसे गर्म दिनः पारा 6 डिग्री चढ़कर 38.7 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब पारा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर चढ़कर 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और चुभती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 23.3 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने आज से हल्के बदलाव की संभावना जताई है, लेकिन हीट वेव का असर फिलहाल बना रहेगा।
विज्ञापन

पारा सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। दिन का तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, इसलिए गर्मी काफी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ है कि फिलहाल राहत की उम्मीद कम है। न्यूनतम तापमान जो सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा था, बुधवार को अचानक सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। इससे रात के समय में भी काफी गर्मी महसूस होने लगी है। लोगों ने अब रात को भी एसी चलाना शुरू कर दिया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ देर के लिए ही होगा। पूरे दिन तेज धूप निकली रहेगी। इससे तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और गर्म हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें