फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिन की गर्मी ने दी थकान, शाम की बारिश ने दिया ठंडक का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में शनिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से लेकर दोपहर तक जहां तेज धूप ने लोगों को परेशान किया और पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं शाम को मौसम ने करवट ली और झमाझम हुई। बारिश और तेज हवाओं ने रात को ठंड का एहसास करा दिया। शाम 6 बजे तक बादलों ने शहर में डेरा डाल दिया। उसी दौरान तेज हवाएं भी चलने लगी। शाम 7 बजे से पहले शहर में बारिश शुरू हो गई ठंडक का एहसास होने लगा। देर रात तक शहर में बादलों का डेरा लगा रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ के अंदर 12.2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


शाम को जहां मौसम सुहाना रहा, वहीं दिन में तपन और उमस वाली गर्मी ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से करीब 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़े

शाम को गर्मी से राहत मिलते ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े। दोस्ताें, परिवार के साथ सेक्टर-17 प्लाजा, रोज गार्डन, सुखना लेक से लेकर सभी प्रमुख स्थानों पर काफी भीड़ रही। सुखना लेक पर लोगों ने बोटिंग का आनंद लिया। हालांकि जब बारिश शुरू हुई तो भींगने से बचने के लिए लोगों को भागना भी पड़ा। चार पहिया वालों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन स्कूटी और बाइक सवार परेशान हुए।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 24 2 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि दिन में गर्मी परेशान करेगी। अभी अगले दो दिन तक नौतपा का असर है। ऐसे में सूरज की किरणें सीधे शरीर पर पड़ेंगी।
विज्ञापन



पांच दिन का अनुमानित तापमान



तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान



1 जून 39 24

2 जून 38 24

3 जून 37 25

4 जून 37 25



5 जून 37 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें