फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धूप खिलते ही बढ़ी गर्मी... 24 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में खिली धूप ने गर्मी को बढ़ा दिया। बुधवार को कई स्थानों पर लोग बिना स्वेटर के घूमते देखे गए। वहीं, धूप खिलने से काफी लोग पर्यटन स्थल पर दिखाई दिए। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को आंधी और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी हवाओं का आरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 जनवरी को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सप्ताह के अंत तक चार डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।
विज्ञापन





मौसम का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम

22 जनवरी 22 6
23 जनवरी 16 7
24 जनवरी 16 5

25 जनवरी 16 5
26 जनवरी 17 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें