फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, शीतलहर में बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती रखें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बंद कमरे में हीटर या अंगीठी न चलाएं
विज्ञापन

-
तरनतारन। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए तरनतारन जिले के सिविल सर्जन डॉ. गुरप्रीत सिंह राय ने नागरिकों के लिए विशेष सावधानी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में गर्म कपड़े पहनना और बुजुर्ग, छोटे बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं का अतिरिक्त ध्यान रखना आवश्यक है। डॉ. राय ने हीटर का सुरक्षित उपयोग भी समझाया। उनका कहना है कि बंद कमरे में हीटर चलाने से हवा की नमी कम हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके लिए हीटर वाले कमरे में गीले कपड़े सुखाना या पानी से भरी बाल्टी रखना फायदेमंद रहेगा।
उन्होंने बिजली और गैस गीजर को बाथरूम के बाहर स्थापित करने की सलाह दी और चेतावनी दी कि धूनी, चूल्हा या अंगीठी बंद कमरे में जलाना खतरनाक हो सकता है। इससे ऑक्सीजन की कमी और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस निकल सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि लोग कोयला या अंगीठी को बंद कमरे में न रखें और ठंड से संबंधित किसी भी स्वास्थ्य समस्या के मामले में तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से जांच और उपचार कराएं। डॉ. राय ने शीतलहर में सुरक्षित रहना, उचित कपड़े पहनना और हीटर का सही इस्तेमाल करने को विशेष रूप से जरूरी बताया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें