फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शहर के ताजपुर रोड पुल पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अर्जुन टाटा कंपनी में कार्यरत थे। हादसा उस समय हुआ, जब वह बाइक पर समराला चौक की ओर जा रहे थे। अर्जुन के साथ जा रही उनकी दोस्त ने बताया कि सब कुछ अचानक हुआ और संभलने का मौका भी नहीं मिला। अर्जुन छुट्टी के दिन बाइक ठीक करवाने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अर्जुन के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय पुल के पास पुलिस टीम रॉन्ग साइड वाहनों के चालान काट रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे थाना डिवीजन नंबर 7 के हवाले कर दिया। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें