फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। महिला अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी तो पति ने गुस्से में उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद वह उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। महिला की पहचान आशु के रूप में हुई है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति जयप्रकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मौलीजागरां निवासी वीनू ने बताया कि उसकी बहन प्रयागराज में अपने मायके जाना चाहती थी। उसने इस बारे में जब जयप्रकाश से बात की तो उसने मना कर दिया कि उसकी मां की पीजीआई में सर्जरी होनी है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। वीरवार रात करीब 9 बजे आशु घर से निकल गई, जब वह गवर्नमेंट माॅडल हाईस्कूल के पास पहुंची तो पीछे से जयप्रकाश वहां आ गया। गुस्से में उसने पत्थर उठाकर आशु के सिर में दे मारा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिस कारण खून बहने लगा। इसके बाद जयप्रकाश वहां से भाग गया। पुलिस ने उसको अंबाला के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें