चंडीगढ़। शहर में लगातार झपटमारी की वारदातें हो रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शहर में झपटमारी की दो वारदातें सामने आईं। पहले मामले में पीजीआई की एक महिला ने सेक्टर-11 थाना पुलिस को शिकायत दी है। इनमें कहा है कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उनका बैग छीन कर फरार हो गए। इसमें उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल फोन और 100 रुपये थे। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के लाइट प्वाइंट के पास बीते 28 दिसंबर को यह वारदात हुई। थाना पुलिस महिला से प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच में जुटी है। वहीं, एक अन्य मामले में सेक्टर-46ए की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि दो एक्टिवा सवारों ने सेक्टर-47डी के एक बूथ के सामने 28 दिसंबर को उनका मोबाइल फोन झपट लिया। सेक्टर- 31 थाना पुलिस मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुटी है।