फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रेहड़ी वाले कूड़ा उठाने आएं तो यह करें..

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसी क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों के साथ अगर रेहड़ी वाले आते हैं और रुपये मांगते हैं तो नगर निगम में शिकायत कर सकते हैं। इसकी जांच की जिम्मेदारी मुख्य सफाई निरीक्षकों (सीएसआई) को दी गई है। शिकायत का निवारण न होने पर सीएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के साथ गाड़ियों से कचरा लेने वाली व्यवस्था पर अभी भी असमंजस की स्थिति है। एक तरफ निगम की गाड़ियां कचरा लेने जा रही हैं और निगम पानी के बिलों में उसका शुल्क लगाकर भेज रहा है। वहीं, दूसरी ओर रेहड़ी वाले भी उस सेक्टर में जाकर कचरा लेकर शुल्क मांग रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद सदन की बैठक में यह मुद्दा उठा था। इस दौरान पार्षदों ने कहा था कि व्यवस्था नई है तो लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी उनकी है। वहीं, कुछ पार्षदों ने कहा कि उनके सेक्टर में गाड़ियां और रेहड़ी वाले दोनों आ रहे हैं। लोगों में असमंजस की स्थिति है। नगर निगम के आयुक्त केके यादव ने कहा कि इसके लिए लोग शिकायत कर सकते हैं। साथ ही सीएसआई को भी सेक्टरों में जांच के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें