फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ग्राम पंचायत ने मते पास कर एडीसी मोहाली को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर परिषद का एरिया बढ़ाने के लिए इलाके के साथ लगते गांवों को शामिल करने के लिए परिषद की हाउस मीटिंग में प्रस्ताव लाया गया था ताकि गांवों का विकास बेहतरी से हाे सके। इसमें पूरा करोरां और नाडा क्षेत्रों को नप की सीमा में शामिल करने के साथ शिव नगर, टांडा-टांडी, काने का बाड़ा, मसौल, गांव पड़छ आदि गांवों में भी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें ताकि अवैध कब्जे और अनियोजित निर्माण रोके जा सकें।
विज्ञापन

लेकिन इधर गांव के सरपंचों ने मिलकर 12 सितंबर को एसडीएम को लिखित में अपना ज्ञापन पत्र दिया था। इसके बाद ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की तरफ से मते पास कर उसकी कॉपी अपने मांग पत्र के साथ लिखित में 28 सितंबर को एडीसी मोहाली को भी दिया। इसमें उन्होंने नगर परिषद नयागांव में शामिल नहीं होने की मांग की है। सरपंच सतनाम सिंह, बिंद्रर सिंह, जोगाराम आदि ने कहा पहले नयागांव नगर परिषद अपनी हद में आने वाले एरिया का अच्छी तरह से विकास करें। जब तक नयागांव पूरी तरह विकसित नहीं हो जाता जब तक हमारे गांव नगर परिषद नयागांव में शामिल नहीं होंगे। हमारे गांव अधिसूचित क्षेत्र समिति से काफी दूर हैं, जो लगभग 10-15 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें