फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राज्यपाल ने रामकृष्ण मिशन आश्रम को दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 15 के रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आश्रम के कार्यों की सराहना की और ढाई लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, आश्रम की लाइब्रेरी को और बेहतर बनाने के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जीवन के चार आधार हैं और साधारण व्यक्ति के लिए धर्म आधारित अर्थ और काम की प्राप्ति अति आवश्यक है। उन्होंने श्री रामकृष्ण की प्रेरणा से स्वामी विवेकानंद द्वारा वैदिक धर्म के पुनरुत्थान में योगदान की भी चर्चा की।
आश्रम के सचिव स्वामी भितिहरानंद ने कहा कि आत्मविश्वास सबसे प्रभावशाली शक्ति है और धैर्यवान व्यक्ति कठिनाइयों का सामना साहस और संयम से करता है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें