चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-56 में रहने वाली एक युवती ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 में रखवाया है। युवती की पहचान 19 वर्षीय अंजली के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-56 में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी वहां हालात का जायजा लिया। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना के समय उसकी मां काम पर गई हुई थी और उसके छोटे भाई भी घर से बाहर थे। संवाद