फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति का खेल : मालेरकोटला में बहन के मुकाबले भाई पर दांव 

Sun, 13 Nov 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रजिया और अरशद डाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र मालेरकोटला में इस बार के चुनाव काफी रोचक रहने वाले हैं। यहां से कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी रजिया सुल्ताना को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने रजिया के भाई  अरशद डाली को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


शनिवार रात डाली के नाम की घोषणा के साथ ही यहां सियासी चर्चाओं में तेजी देखने को मिली है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में वाघा फिल्म में किरदार निभाने वाले अरशद डाली आप कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी के काफी नजदीक रहे हैं। 

मालेरकोटला विस क्षेत्र से साल 2002 में अरशद डाली अकाली दल अमृतसर के टिकट पर विस चुनाव लड़ चुके हैं और साल 2012 में वह यहां के निकटतम विस क्षेत्र अमरगढ़ से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 
विज्ञापन


इस बार वह आम आदमी पार्टी का चेहरा बनकर फिर से यहां के लोगों के रूबरू होने जा रहे हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी के रूप में उनकी बहन और वर्तमान डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना का कांग्रेस की टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ना भी तय है ।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें