फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो साल से आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौलीजागरां थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-25 के रहने वाले विशाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। मौलीजागरां थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वरिंदर कौशिक को सूचना मिली थी कि आरोपी मौलीजागरां में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आ रहा है। इस पर पुलिस ने नाका लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने साल 2022 में आरोपी को कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी जेल से जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश ही नहीं हुआ था। अदालत ने 22 अप्रैल को विशाल को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें