फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: औद्योगिक क्षेत्र फेस-दो में मंदिर के पांच दानपात्रों से नकदी चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग मंदिरों में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने पिछले 15 दिन में ही चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। लेकिन इनकी शिकायतें देने के बावजूद पुलिस ऐसे चोरों को पकड़ने में नाकाम है। इसी तरह शुक्रवार को भी चोरों ने औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 के शिव मानस शनिधाम मंदिर को अपना निशाना बनाया। यहां पर चोरों ने मंदिर में रखे एक-दो नहीं बल्कि पांच दानपात्रों के ताले तोड़ डाले और करीब 25-30 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीएफएसएल की टीमों ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को गांव बहलाना निवासी पवन कुमार तिवारी ने बताया कि मई 2024 से वह उक्त मंदिर में पुजारी हैं। शुक्रवार को सुबह करीब पौने 6 बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो वहां उन्हें सेवादार रमेश मिला और दोनों ने मिलकर एक साथ मंदिर का ताला खोला। जब वह मंदिर में अंदर गए तो देखा पांच मूर्तियों के दानपात्रों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर से नकदी गायब थी। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चोर मंदिर के अंदर से माता रानी, चित्रगुप्त भगवान, शनिदेव और हनुमान के अलावा अन्य प्रतिमा के सामने रखे दानपात्रों के ताले तोड़कर करीब 25-30 हजार रुपये चोरी करके लग गए हैं। भगवान शनिदेव की प्रतिमा के पास से भी एक बैग गायब मिला, इसमें भी कुछ नकदी के अलावा पुजारी के दस्तावेज भी थे। इसके बाद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया गया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए सीएफएसएल को भी बुलाया गया। मोबाइल फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और पुलिस को इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें