शिलान्यास समारोह में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, मेयर हरप्रीत कौर बबला, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि यह इलाके के लोगों के बहुत बड़ा काम होने जा रहा है। अमृत सरोवर के निर्माण से केवल सौंदर्य बढ़ेगा ही नहीं, बल्कि जल पुनर्भरण में भी बड़ा सुधार होगा। स्थानीय निवासियों के लिए यह स्थान मनोरंजन, स्वास्थ्य लाभ, सैर-सपाटे और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। हजारों लोग इस प्रोजेक्ट से सीधे लाभान्वित होंगे, जिससे धनास क्षेत्र की रहने योग्य स्थिति और भी बेहतर होने की उम्मीद है।