फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के डंक से पहली मौत, प्रशासन में हड़कंप, आप भी संभल जाएं

Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
मोहाली में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फेज-5 निवासी श्याम लाल के रूप में हुई है। वह पावरकॉम में कार्यरत थे। एक महीने पहले उनका ट्रांसफर ढकौली हो गया था। सिविल सर्जन रंजीत गुरु ने डेंगू से मौत होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, श्याम लाल पांच दिन से बीमार थे। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फेज-6 स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके प्लेटलेट्स कम होकर 15000 रह गए थे। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, करीब दो हफ्ते पहले खरड़ में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के केस

डेंगू के डंक से डर रहे लोग - फोटो : फाइल फोटो
शहर में अब तक डेंगू के 125 मरीज सामने आ चुके हैं। विभाग का दावा है कि इनमें से अधिकतर ठीक हो चुके हैं। जबकि चार दिन में मोहाली शहर में डेंगू के करीब 30 मरीज सामने आए हैं। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

सेहत विभाग करवाई फॉगिंग
मंगलवार को डेंगू से मौत का मामला सामने आने के बाद सेहत और नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए। नगर निगम की टीमों ने फेज-5, 7 और 3बी2 में फॉगिंग करवाई। इसके अलावा सेहत विभाग ने इलाके में सर्वे करवाया। साथ ही इलाके में स्प्रे भी करवाया गया।
 
विज्ञापन

संभल जाएं ये है डेंगू के लक्षण

Dengue - फोटो : Amar ujala
- मरीज को तेज बुखार आता है। 
- शरीर में कमजोरी हो जाती है। 
- चक्कर और कभी-कभी मरीज को बेहोशी आ जाती है। 
- मरीज को उल्टी के साथ सिर दर्द और बदन दर्द होता है। 
- त्वचा पर रैशेज पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें