फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम का है इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सुविधाएं तो बस स्टैंड के बराबर भी नहीं

Mon, 12 Sep 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 सितंबर से शारजाह केलिए फ्लाइट शुरू हो रही है। लेकिन एयरपोर्ट पर शहर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के बराबर भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं। लेकिन सुविधाओं का हाल बुरा है। 1400 करोड़ की लागत से बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मानक के अनुसार एटीएम नहीं है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट 5 किलोमीटर के दायरे में भी नहीं हैं।  चंडीगढ़ के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड सेक्टर - 17 और 43 की जैसी सुविधाएं भी एयरपोर्ट पर नहीं हैं। सेक्टर - 17 में तीन और सेक्टर - 43 में दो एटीएम लगाए गए हैं। लेकिन एयरपोर्ट इंटरनेशनल पर केवल एक एटीएम लगाया गया। वह भी बीते अगस्त माह में पार्लियामेंटरी कमेटी के दौरे और हाईकोर्ट की फटकार के बाद लगाया गया।

खानपान की सुविधा भी नहीं
खानपान की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। एक स्नैक्स बार केभरोसे यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। यहां पर यात्रियों को वेटिंग के लिए कोई एसी लॉज भी नहीं बनाया गया है। वहीं सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर सिटको की ओर से रेस्टोरेंट और ढाबा की व्यवस्था की गई है।  एसी और नॉन एसी लॉज की भी व्यवस्था है। सिटको के अलावा प्राइवेट ठेकेदारों की ओर से 10 से अधिक स्नैक्स बार और रेस्टोरेंट हैं। यहां से रोजाना चार हजार यात्री हर दिन यहां से सफर करता है। यहां पर पांच किलोमीटर के दायरे में कोई रेस्टोरेंट नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के दौरान रात में नहीं हो सकेगी विमानों की लैंडिंग

international airport - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मानक  केअनुसार इंस्ट्रूमेंट लैडिंग सिस्टम (आईएलएस) थ्री इंस्टाल करने पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते नकोहरा होने की स्थिति में रात केसमय फ्लाइट की लैंडिंग भी नहीं हो पाएगी। इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने केबाद यह दिक्कत अधिक हो जाएगी। अभी हाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 22 विमानों का संचालन होता है।

वहीं, सितंबर में शारजाह और दुबई केलिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इससे 24 फ्लाइटों का संचालन होगा। अगर यहां पर आईएलएस सुविधा नहीं दुरूस्त की जाएगी तो भी यात्रियों को परेशानी होगी।

 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जिन सुविधाओं की कमी है, उनको सितंबर माह में पूरा कर लिया जाएगा। रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य सुविधाएं जल्द प्रदान की  जाएंगी। - सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें