चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 में शनिवार को फेयरवेल-कम-वेलकम सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) जेके सहगल, पूर्व प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) बी.पी. यादव और इंग्लिश विभाग की पूर्व हेड डॉ. गुरिंदर कौर को सम्मानित विदाई देने से हुई। फैकल्टी सदस्यों ने उनके नेतृत्व, योगदान और मार्गदर्शन को भावपूर्ण शब्दों में याद किया।
सके बाद कॉलेज में नए फैकल्टी मेंबर्स—प्रो. (डॉ.) रेणु त्रिखा, डॉ. मुनीश भारद्वाज और श्री संजीत सिंह का औपचारिक स्वागत किया गया। सेरेमनी का समापन मुगल गार्डन में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।