खरड़। बाबा मस्तनाथ मठ रोहतक हरियाणा के प्रमुख नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय उप प्रधान, तिजारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक महंत बालकनाथ योगी द्वारा राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया के साथ भेंटवार्ता की गई। इस अवसर पर उनके साथ डेरा बाबा मंगल नाथ प्राचीन माता अंबिका देवी मंदिर खरड़ के गद्दीनशीन महंत योगी रामनाथ भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान पंजाब राज्य से संबंधित सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पंजाब में मठों व मंदिरों की मौजूदा स्थिति पर विचार चर्चा करने के साथ-साथ धार्मिक परंपराओं की संभाल पर उनके सामाजिक योगदान पर सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मठों व मंदिरों की देखभाल सहित अन्य मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।