फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईजी के बेटे का अदालत से नहीं मिला अरेस्ट वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के द विलो कैफे में पंजाब के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल के बेटे अंगद ने गोली चलाई थी। पुलिस ने अंगद को गिरफ्तार करने के लिए अदालत से अरेस्ट वारंट मांगा लेकिन नहीं मिला। करीब एक महीने बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने अंगद के साथ आए पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी की भी पहचान कर ली है। जिस पिस्टल से गोली चलाई थी, उस पिस्टल को सुरक्षाकर्मी ने अंगद से लेकर किसी और को दे दिया था। इस मामले में पुलिस सुरक्षाकर्मी को भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस का कहना है कि एक पुलिसकर्मी होने के बावजूद उसने अपराध में आरोपियों का साथ दिया।
विज्ञापन

कैफे में अंगद के साथ मौजूद थे विदेशी नागरिक
कैफे में आईजी के बेटे अंगद के साथ उसके विदेशी दोस्त भी थे। यूटी पुलिस ने दो संदिग्धों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जिसमें अंगद भी शामिल है। सीसीटीवी में आरोपियों के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी दिख रहा है। गोली चलाने के बाद आरोपी अंगद ने तुरंत पिस्टल को छिपा लिया था। गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। सीसीटीवी में दिख रहा है कि गोली चलाने वाले युवक ने ब्लैक रंग की हुडी पहनी हुई थी। हुडी पर सफेद रंग के सितारे लगे हुए थे। उस युवक ने चश्मा पहना था। पुलिस के अनुसार वह आईजी परमराज उमरानंगल का बेटा अंगद था।


यह था पूरा मामला

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने द विलो कैफे के हेड शेफ बलबीर राम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। बलबीर ने बताया कि 16 फरवरी शाम करीब 5:00 बजे कैफे में चार युवक आए। कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए और पहले आए चारों युवकों के साथ बैठ गए। सुरक्षाकर्मी गेट के बाहर खड़ा रहा। ऑर्डर के अनुसार उन्हें खाने-पीने का सामान सर्व कर दिया। करीब 5:35 बजे टैरेस की तरफ से एक पटाका चलने की आवाज सुनाई दी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक गोली चलाता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें