फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच 32 के सामने साईं मंदिर के लंगर वाहन को निगम ने किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 जीएमसीएच के सामने साईं मंदिर की तरफ से लगाए जाने वाले लंगर वाहन को नगर निगम ने शनिवार को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई को लेकर साईं मंदिर ट्रस्ट के असित मनचंदा ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि वाहन के सभी कागजात पूरे होने के बावजूद नगर निगम ने बिना किसी कारण बताए कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मनचंदा ने बताया कि पिछले सात वर्षों से मंदिर की ओर से यह लंगर सेवा चलाई जा रही है, जिसके तहत पांच लोगों की टीम प्रतिदिन करीब 1200 जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन कराती है। लंगर पूरी तरह स्वच्छता और नियमों का पालन करते हुए लगाया जाता है। ट्रस्ट का कहना है कि निगम की यह कार्रवाई गरीबों के हक पर प्रहार के समान है और इससे रोजाना भोजन पाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें