फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के पास पहुंची कॉपियां तो खुली पोल, सेमेस्टर परीक्षा में हो रही है नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल खूब चल रही है। इसका खुलासा कई विभागों के शिक्षकों ने किया है। शिक्षकों ने कॉपियां चेक कीं तो पाया कि जो नोट्स उन्होंने छात्रों को भेजे थे, वह पूरे के पूरे उत्तर में लिखे मिले। परीक्षा की शुचिता तार-तार हो रही है। वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि पीयू को नकल रोकने के लिए बंदोबस्त करने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

पीयू के विज्ञान संकाय के दो शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके पास सेमेस्टर परीक्षा की कॉपी चेक करने के लिए पहुंची तो वह हैरान रह गए। क्योंकि कई छात्रों के आंसर मिलते-जुलते थे। कुछ ने पूरे नोट्स उतार दिए तो किसी ने किताब का पूरा पृष्ठ लिख दिया। यही हाल दो अन्य शिक्षकों ने बताया। कहा कि ऑनलाइन परीक्षा तो हुई, लेकिन नकल खूब की जा रही है। इससे अच्छा था कि किसी दूसरे माध्यम से छात्रों को अंक दिए जाते। परीक्षा का मतलब होता है कि छात्रों की पढ़ाई का मूल्यांकन। जब छात्र नकल कर रहे हैं तो परीक्षा की शुचिता का कोई मतलब नहीं। ऐसी परीक्षाएं नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण से संपर्क किया गया, लेकिन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें