फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ियों से दिखाई समाज में महिलाओं की दशा

विज्ञापन
टॉक्स
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्टेज पर मल्लिका सिंह के दमदार अभिनय और प्ले की कहानी ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। समाज में महिलाओं की दयनीय स्थिति को मशहूर रंगमंच निर्देशक डॉ. साहब सिंह ने शानदार निर्देशन तले तैयार सोलो प्ले में बयां की गई। इस बेहतरीन पंजाबी नाटक के साथ पंजाब कला भवन में सोमवार से चार दिवसीय थियेटर फेस्टिवल अशर्फियां का आगाज हुआ।
विज्ञापन

अदाकार मंच मोहाली की ओर से इस नाटक में गुड़ियों से महिलाओं की स्थिति दर्शाई गई। जहां एक ओर समाज में महिलाओं की दयनीय स्थिति बयां कर रही थीं वहीं दूसरी तरफ उल्टी हुई गुड़ियां यहां समाज में महिलाओं की स्थिति को दिखाया गया। इस नाटक की कहानी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके प्रोडक्शन हेड सुरिंदर सिंह, सहायक बलजीत बल्ली, लाइटिंग हरपाल, संगीत अर्शिका सिंह एवं अवतार सिंह ने दिया। वहीं गीत के बोल पोल कौर और सिमरन एवं गीत अतुल शर्मा एवं शारंग शर्मा ने दिया। वहीं गायक रजा हीर थे। इसका लेखन भी डा. साहब सिंह ने किया है।
कहानी की नायिका मल्लिका ने एक दुष्कर्म पीड़ित से लेकर समाज की हर उस लड़कीके किरदार को बयां किया जो पुरूष प्रधान समाज से पीड़ित हुई है। उन्होंने कहानी में कई लड़कियों के नाम के साथ उनके दर्द को बयां किया। नाटक की कहानी को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि सामने बैठीं महिलाओं की आंखें हर डायलॉग पर नम नजर आई। इसमें संबॉलिक का इस्तेमाल किया गया। डायरेक्टर डॉ. साहब सिंह ने कहा कि मंच पर मानवीय संवेदनाएं लाना बेहद जरूरी है, क्योंकि समाज में भावनाओं तो मानो खत्म हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा ‘रिश्तों दा की रखिया नां’ प्रस्तुत
तीन मार्च को स्टेज क्राफ्ट मोहाली की ओर से ‘रिश्तों दा की रखिया नां’ प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें