चंडीगढ़। शहर का मौसम अब तेजी से करवट लेने लगा है। सुबह-शाम की ठंडक के साथ अब दिन में भी हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। लोगों ने जैकेट-स्वेटर निकाल लिए हैं। 5 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।
शहर के बाजारों, पार्कों और सुखना लेक जैसे स्थानों पर रौनक बढ़ गई है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ दिन में भी घूमने आ रहे हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। इसके बावजूद सर्दी की दस्तक साफ महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर से ठंड का मौसम पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि नवंबर के मध्य तक उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, शहर के बाजारों, पार्कों और सुखना लेक जैसे स्थानों पर रौनक बढ़ गई है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ दिन में भी घूमने आ रहे हैं।