चंडीगढ़। शहर का वायु प्रदूषण स्तर शनिवार को खराब दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 199 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 251 तक पहुंच गया था। विशेषज्ञों ने सांस के मरीज, बच्चे और सीनियर सिटीजंस को सतर्क बरतने के लिए कहा है। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति सीपीसीसी के तीनों स्टेशन की अगर बात करें तो सेक्टर-22 के स्टेशन पर एक्यूआई 167, सेक्टर-25 में 192 और सेक्टर-53 में वायु प्रदूषण स्तर 142 दर्ज किया गया।