चंडीगढ़। बिग चंडीगढ़ मैराथन के 7वें संस्करण का रविवार का आयोजन हुआ। इसमें शहर के 1500 से अधिक पेशेवर धावकों और स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, कर्मचारियों और सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। 21 किलोमीटर की दौड़ चंडीगढ़ क्लब से शुरू हुई। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। अभिनेत्री मैंडी तखर, सोनिया मान और गायिका हैप्पी रायकोटी सहित लोकप्रिय हस्तियां भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचीं।
डीजीपी प्रवीर रंजनने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक देंवेंद्र सलाई सहित प्रशासन के कई अधिकारी भी पहुंचे और लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कई श्रेणियों में मैराथन के विजेताओं की भी घोषणा की गई। खेल निदेशक संयम गर्ग ने विजेताओं को सम्मानित किया।