फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों और जानवरों को बचाने के लिए दौड़े शहर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार को वन विभाग ने वॉक फॉर वाइल्ड लाइफ का आयोजन किया। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल और मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई ने इस वॉक को नेपली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 9 किमी लंबे ट्रैक पर एक हजार लोगों ने वॉक की और तीन पहाड़ों से गुजरते हुए 1500 फुट की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचे। प्रतिभागियों के लिए 100-100 लोगों का समूह बनाया गया था। एक वन अधिकारी को प्रत्येक समूह का कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन

देश में अक्तूबर के पहले सप्ताह के दौरान वन्यजीवों और इनके संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाइल्ड लाइफ वीक मनाया जाता है। रविवार को सुखना लेक सेंचुरी में आयोजित इस वॉक को नेपली से शुरू किया गया और कांसल के लॉग हट में समाप्त किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सलाहकार ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना की। देबेंद्र दलाई ने कहा कि इतने सारे लोग वॉक में भाग लेने के लिए आगे आए, यह एक सकारात्मक परिणाम है।
बॉक्स
आज ईको टूर का बन सकते हैं हिस्सा
देबेंद्र दलाई ने बताया कि इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह में विभिन्न वनों के लिए एक ईको टूर की भी योजना बनाई गई है। सोमवार सुबह 10 बजे से यह यात्रा सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन से शुरू होगी। इसके तहत बटरफ्लाई पार्क, पीकॉक पार्क, सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य, बॉटनिकल गार्डन और बर्ड पार्क का निशुल्क दौरा कराया जाएगा। इससे लोग वन्यजीवों के सह-अस्तित्व के बारे में जागरूक होंगे। वहीं वन विभाग एक सप्ताह तक वन्यजीव अपराध प्रबंधन सत्र, चंडीगढ़ की तितलियों की प्रदर्शनी, वन का ईको सर्किट बसों का दौरा, विभिन्न स्कूलों में वन्यजीव संरक्षण पर व्याख्यान शृंखला और फिल्मों की स्क्रीनिंग, बटरफ्लाई पार्क प्रबंधन का शुभारंभ, नया वेब पोर्टल, बटरफ्लाई पार्क की फील्ड ट्रिप, वन्यजीव संरक्षण को लेकर साइकिल रैली, पेंटिंग व ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें