फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बचाने दर-ओ-दीवार, सड़क पर उतरी शहर की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। निगम सदन की बैठक के बीच शहर की सरकार सड़कों पर उतर आई। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के विरोध में मेयर सौरभ जोशी समेत सभी दलों के पार्षद बैठक छोड़कर सेक्टर-45सी पहुंच गए और लोगों के दर-ओ-दीवार बचाने के लिए धरने पर बैठ गए। वार्ड नंबर-34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बैठक शुरू होते ही इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उगाबी ने सभी पार्षदों से राजनीति से ऊपर उठकर अलॉटियों के हक में एकजुट होने और मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ खड़े होने की अपील की। गाबी ने सदन में प्रशासक के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि लोगों के घर नहीं तोड़े जाएंगे जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई जारी है। न्होंने हाउसिंग बोर्ड की ड्राइव का विरोध करते हुए कहा कि सेक्टर-45सी में फ्लैटों पर तोड़फोड़ की जा रही है।
विज्ञापन

गाबी की अपील का असर तुरंत दिखा। मेयर सौरभ जोशी, कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के साथ-साथ नामित पार्षद भी बैठक छोड़कर मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही पार्षदों ने हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कार्रवाई रुकवाने के लिए अधिकारियों को 15 मिनट का अल्टीमेटम देते हुए धरना शुरू कर दिया। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड लोगों के साथ अन्याय कर रहा है और वह हर हाल में प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।
गाबी ने आरोप लगाया कि छोटे फ्लैटों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को बड़े घरों और बंगलों में हो रहे अवैध कब्जे नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि पहले बड़े स्तर पर ईमानदारी से कार्रवाई होनी चाहिए, उसके बाद गरीब और मध्यम वर्ग के घरों पर कदम उठाना चाहिए। पार्षदों के विरोध के बाद हाउसिंग बोर्ड ने मौके पर कार्रवाई रोक दी और टीम लौट गई। गाबी ने सभी दलों का आभार जताते हुए कहा कि चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार सभी पार्टियां एकजुट होकर लोगों के हक में सड़क पर उतरी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि ऐसी कार्रवाई हुई तो पार्षद इसी तरह मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें